कानपुर में मरम्मत कार्य के चलते कुछ इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिनगवां के औंधा गांव, कैटल कालोनी और बिहारी नगर में 11 से तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं, चिड़ियाघर और गंगा बैराज सबस्टेशन के लाल फाटक और मौनी घाट इलाके में 11 से दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। रैना मार्केट इलाके में नौ से 3:30 बजे तक और मनोज इंटरनेशनल के आसपास के इलाके में 10 से 4:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। हैरिसगंज सबस्टेशन के मीरपुर, त्रिवेणीनगर,पैराशूट फीडर से जुड़े इलाके में 11 से तीन बजे के बीच आपूर्ति ठप रहेगी।