स्टोरेंट की आड़ में बर्रा 6 स्थित मेट्रोलाइन के पास चल रहे हुक्काबार पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा छह कब्रिस्तान के पास सत्य प्रकाश गुप्ता का आगमन रेस्टोरेंट है। यहां रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चल रहा था। यहां छापा मारकर हुक्का, पाइप, दो पैकेट फ्लेवर युक्त तंबाकू बरामद हुई है। इसके साथ ही काम करने वाले पनकी साइट नंबर तीन निवासी सनी पटेल और नौरैयाखेड़ा निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि संचालक सत्य प्रकाश की तलाश की जा रही है।