फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाकुंभ मेले के आयोजन में योगदान के लिए पुलिस आयुक्त और जेसीपी क्राइम को मिला सम्मान

Mon, 05 Jan 2026 12:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महाकुंभ मेले के आयोजन में योगदान के लिए मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाकुम्भ 2025 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त और जेसीपी क्राइम को सम्मानित किया है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह को महाकुम्भ के सफल आयोजन में प्रभावी नेतृत्व, सतत निगरानी एवं सराहनीय प्रशासनिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व मेडल मिला। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का कुशल संचालन सुनिश्चित हुआ। महाकुंभ मेले में विश्व भर से श्रद्धालु प्रयागराज के संगम तट पर शामिल हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें