फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कूड़े में मिली बच्ची को गोद लेने के लिए लगा लोगों का तांता, गंभीर हालत में हैलट में चल रहा है इलाज

Sun, 10 Nov 2024 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अशोक नगर में कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची मिली थी। गंभीर हालत में हैलट में बच्ची का इलाज चल रहा है। बच्ची को गोद लेने के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नन्ही सी जान को जो मां की कोख में भी पूरे नौ महीने न रह सकी और पैदा होते ही उसे मां की गोद की जगह झाड़ियां नसीब हुईं। शुक्रवार को अशोक नगर में कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची की हैलट में हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद काफी लोग अस्पताल पहुंचे और बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। डॉक्टरों ने बताया कि काफी लोगों के फोन आए कि उन्हें बच्चा दे दिया जाए। एसएनसीयू में बच्ची की देखरेख कर रहीं सिस्टर इंचार्ज राजकुमारी खरवार ने बताया कि बच्ची को मशीन में रखा गया है। उसे ठंड लगी थी और किसी ने दूध पिला दिया तो हालत और बिगड़ गई।

बच्ची प्री मेच्योर लग रही है, उसका वजन 1100 ग्राम है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एसएनसीयू में सीपैप मशीन में रखा गया है। हालत गंभीर है। सामान्य बच्चों का वजन ढाई किलो से ज्यादा होता है। - डॉ. ए.के. आर्या, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें