छठ महापर्व के बाद वापसी के लिए रेलवे ने एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 05051 (छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया गोमतीनगर मार्ग) 28 अक्तूबर को छपरा से प्रस्थान करेगी। इसकी रिवर्स 05052 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोमतीनगर) 30 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 05051 छपरा से सुबह आठ बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से यह उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर रात 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 05052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:55 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन आएगी।