ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले मैच को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के पहले दिन ही करीब एक लाख रुपये के टिकट बिके। क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बुधवार से शहर के अलग-अलग स्थानों पर टिकट बिक्री के ऑफलाइन आउटलेट शुरू करेगा। इसमें दर्शक ग्रीनपार्क की विभिन्न दीर्घाओं की टिकट बुक करवा सकते हैं। टूर्नामेंट निदेशक डॉ. संजय कपूर ने बताया कि 5,000 सीटें छात्र-छात्राओं और क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों के लिए निशुल्क रहेंगी। इसके अलावा सभी दीर्घाओं की टिकट ब्रिकी की जाएगी।