फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मामूली विवाद में किसान की पीटकर हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 11:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू के दयालपुर गांव में रास्ते से मवेशी हटाने को लेकर विवाद के बाद किसान की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी शिवबालक को गिरफ्तार किया। उसे कठारा क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज की थी। बीती 17 सितंबर को दयालपुर निवासी जितेंद्र यादव मवेशियों को चराने जंगल की ओर जा रहे थे। वहां से बाइक सवार युवक निकले और रास्ते से मवेशी नहीं हटाने को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा था। उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने सिंहपुर निवासी शिवबालक समेत चार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि शिवबालक को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें