फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अब यूबीआई में मिले दो हजार के 12 जाली नोट, शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट

Thu, 20 Jun 2024 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बीओबी, पीएनबी के बाद यूबीआई में जाली नोट मिलने के बाद आरबीआई के अधिकारी हरकत में आए। शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सर्वोदयनगर शाखा में दो हजार के बारह जाली नोट मिले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के दावा अनुभाग प्रबंधक ने इस मामले में शाखा प्रबंधक के खिलाफ काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


काकादेव इंस्पेक्टर काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक से मिली तहरीर के अनुसार बैंक की सर्वोदयनगर शाखा से मिले नोटों की जांच के दौरान 2000 रुपये के बारह जाली नोट (24 हजार) रुपये बरामद हुए थे। जाली नोटों के स्रोत की जानकारी जुटाई जाएगी। बताया कि मामले की जांच आरबीआई की टीम ही करेगी। इससे पूर्व नजीराबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा से दो हजार के सात जाली नोट (14 हजार रुपये) और नवाबगंज में पंजाब नेशनल बैंक से दो हजार के आठ जाली नोट (16 हजार रुपये) बरामद किए गए थे। अब यह रकम 54 हजार रुपए पहुंच गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

कहां से आ रहे जाली नोट
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि जाली नोट कहां छप रहे हैं कहां से आ रहे हैं। गिरोह के सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए शहर में आने वाले कागज और डाई की जानकारी जुटाई जा रही है जिसका इस्तेमाल जाली नोट बनाने में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें