सेंट्रल स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मौजूद रेलवे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से सेंट्रल स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह के निर्देश पर वाणिज्य निरीक्षक विनय अभ्भी, वाणिज्य निरीक्षक केडी मीणा, खानपान निरीक्षक गौरव कुमार व मुख्य टिकट निरीक्षक रोमी चतुर्वेदी ने अब तक नौ अवैध वेंडर पकड़े और आरपीएफ के हवाले किया है। इससे रेलवे को 46 हजार रुपये की आय हुई है। इस दौरान यात्रियों से फीडबैक फॉर्म भी भराकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।