फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Nikay Chunav: महापौर प्रत्याशी प्रमिला 20,120 वोटों से आगे, तीन राउंड के बाद ये है स्थिति

Sat, 13 May 2023 02:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Nikay Chunav: तीसरे राउंड में भाजपा की प्रमिला पांडेय 20,120 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आशनी अवस्थी को 15178 वोट मिले है। वहीं, अभी तक के पार्षद अपडेट में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महापौर और पार्षद प्रत्याशी पद की सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, जिसमें कांग्रेस सबसे आगे रही। सपा दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर रही। इसके बाद ईवीएम में मतों की गिनती शुरू हुई। दोपहर 1 बजे तक तीन राउंड के मतों की गिनती पूरी हुई।

विज्ञापन

दूसरे राउंड में प्रमिला पांडेय बढ़त बनाए हुए हैं। सपा से 20,120  वोट से आगे हैं। वहीं पार्षद प्रत्याशी में भाजपा के तीन, सपा के तीन और निर्दलीय एक प्रत्याशी की जीत हुई। वहीं, वार्डों में ज्यादातर भाजपा प्रत्याशी जीत रहे हैं। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दमखम दिखाया है।
पहले राउंड में भाजपा से महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय पहले राउंड में 5323 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर सपा की वंदना बाजपेई को 12,456 वोट मिले हैं। वहीं 7043 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी तीसरे नंबर पर हैं। बीएसपी की अर्चना निषाद को 3026 वोट मिले। आप पांचवें नंबर पर बनी हुई हैं।

विज्ञापन

दूसरे राउंड में ये थी स्थिति
दूसरा राउंड में भाजपा की प्रमिला पांडेय 13262 वोटों से आगे हैं। वहीं, कांग्रेस की आशनी अवस्थी को 10195 वोट मिले हैं। सपा की वंदना बाजपेई को 25124 वोट मिले हैं। भाजपा की प्रमिला पांडे को 38386 वोट मिले हैं। बसपा की अर्चना निषाद को 5843 वोट और आप की इस्मा जहीर को 1027 वोट मिले हैं।

तीसरे राउंड में निर्णायक जीत की ओर
वहीं, तीसरे राउंड में भाजपा की प्रमिला पांडेय 20,120 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आशनी अवस्थी को 15178 वोट मिले है। सपा की वंदना बाजपेई को 38142 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा की प्रमिला पांडे को 58262 वोट मिले। बसपा की अर्चना निषाद को 7676 और आप की इस्मा जहीर को 1378 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

अभी तक का पार्षद प्रत्याशी अपडेट
भाजपा- धीरेंद्र कुमार- वार्ड 21, खाडेपुर-वार्ड 32 आकर्ष, वार्ड 6- गुड़िया,
सपा- वार्ड 71- सीसामऊ दक्षिण से लियाकत अली, वार्ड 76-कौशिक बाजपेई
निर्दलीय- विजय लक्ष्मी, वार्ड 11 सफीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें