बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र राजेपुर रेल क्रॉसिंग के समीप जीटी रोड पर बारात से घर लौट रहे कार सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में डाकखाना गली के इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक आशुतोष गुप्ता सहित इनके प्रतिष्ठान में काम करने वाले मेवालाल, सुशील, सोनू सहित चालक वरुण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को कानपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को जीटी रोड से किनारे कर ट्रैफिक सामान्य करा दिया गया है।