फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए लोगों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने नगर में जगह-जगह बिना मास्क लगाए लोगों को पकड़कर उसने जुर्माना वसूला और हिदायत दी। कोतवाली इंसपेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि कस्बा इंचार्ज चंद्र प्रकाश तिवारी द्वारा नगर में बिना मास्क लगाए 70 लोगों को पकड़ा और उनसे 7000 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर मास्क सौंपा। इसी तरह कोतवाली के अन्य दरोगाओं ने अपने-अपने इलाकों में 30 अन्य लोगों के भी बिना मास्क लगाकर चालान किए और 3000 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, बाजारों सहित मकनपुर, उत्तरीपुरा और अरौल चौकी इंचार्ज से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मास्क के लोगों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें