फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी के उत्पादों पर कम हुआ ग्राहकों का रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। खादी उत्पादों पर विशेष छूट शुरू होने के बावजूद इस बार कस्बा स्थित स्वराज्य आश्रम खादी भंडार में सन्नाटा नजर आ रहा है। दो अक्तूबर (गांधी जयंती) से स्वराज आश्रम खादी भंडार में विशेष छूट शुरू की गई। चार हफ्ते पूरे होने को हैं, लेकिन दुकान पर पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही। खादी भंडार संचालक राम प्रकाश यादव ने बताया कि बिक्री पर कोरोना और प्रदेश सरकार द्वारा खादी, रेशम, ऊनी वस्त्रों पर पहले के सापेक्ष छूट में पांच फीसदी की कटौती करने से ग्राहकों का रुझान कम हुआ। पहले खादी वस्त्रों के अलावा, ऊनी व रेशम की वस्तुओं, रेडीमेड शर्ट, कुर्ता पजामा, सदरी आदि पद पर 25 फीसदी की छूट मिलती थी, जिसे घटाकर 20 फीसदी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें