बिल्हौर। पिहानी गांव में स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम लगाने के लिए साफ-सफाई करवाई गई हैं। सीएचसी प्रभारी डा. अरविंद भूषण ने बताया कि पिहानी गांव में बुधवार को कर्मियों को लगाकर फॉगिंग कराई गई, इसके साथ ही ग्रामीणों को मच्छर दानी में ही सोने, दो दिन से ज्यादा बुखार आने पर सरकारी अस्पताल में टेस्ट कराने और दवा लेने की अपील भी की गई है। उन्होंने ग्रामीणों बिना डाक्टरी सलाह के दवा न लेने को भी कहा।