फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 24 Aug 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुभी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के कोयलानगर में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। औरैया के अजीतमल के शाहपुर निवासी किसान बलराज सिंह ने बताया कि बेटी सुभी (21) की शादी 18 फरवरी 2025 को चकेरी के कोयलानगर सीओडी काॅलोनी निवासी आलोक चौधरी से की थी। आरोप लगाया कि पति, देवर, सास, ससुर कार और रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी के गले में फंदे का निशान नहीं था। उसकी हत्या के बाद फंदे पर लटकाया गया है। उन्हेें घटना के बारे में दूसरे के माध्यम से पता चला। देर रात परिजन शव लेकर औरैया रवाना हो गए। वहीं, आलोक से बात करने के लिए फोन मिलाया तो उसने रिसीव नहीं किया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें