फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मौसा के दाह संस्कार में आए भतीजे की डूबने से माैत, दोस्त को बचाया

Sun, 15 Jun 2025 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ड्योढ़ी घाट पर रविवार को मौसा के अंतिम संस्कार में आए भतीजे की डूबने से माैत हो गई। साथ में आए दोस्त को लोगों ने बचा लिया। न्यू आजादनगर सतबरी रोड निवासी शिवकुमार मिश्रा का बेटा सुभाष मिश्रा (22) अपने अन्य परिजनों के साथ मौसा के दाह संस्कार में शामिल होने ड्योढ़ी घाट गया था। क्रियाकर्म के बाद सुभाष अपने साथी शुभम कनौजिया संग गंगा नहाने लगा। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाल कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। यहां सुभाष मिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें