फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज आंधी में कार पर गिरा नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला

Sat, 20 Jun 2026 11:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में शनिवार दोपहर तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक आर्टिका कार पर अचानक नीम का विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कार की छत और शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।कार प्रेमपुर निवासी धर्मेश उत्तम की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि कार स्टेशन के पास खड़ी थी। इसी दौरान तेज हवाओं के चलते पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर कार पर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें