सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी प्रचार वाहन को कर्नलगंज पुलिस ने पकड़ लिया है। एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन डीजे लगाकर प्रचार किया जा रहा था। यह नियमों का उल्लंघन है। इसलिए लोडर का एमवी एक्ट में चालान किया गया। चालक को हिदायत देकर छोड़ा गया है।