फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: म्यूनिसिपल बांड जून में जारी करने की तैयारी, व्यावसायिक निर्माण में उपयोग होगी राशि

Fri, 13 Jan 2023 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर नगर निगम जून में म्यूनिसिपल बांड जारी करने की तैयारी कर रहा है। बांड जारी करने से पहले नगर निगम की सभी संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहा है। बता दें कि इस बांड से मिली राशि से नगर निगम व्यावसायिक निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
नगर निगम कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम ने जून में म्यूनिसिपल बांड जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शासन ने निगम की संपत्तियों, कर्मियों, आय, खर्च का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। बांड से एकत्रित होने वाली धनराशि से नगर निगम अपनी जमीनों पर व्यवसायिक निर्माण कराएगा और उन्हें बेचकर आमदनी करेगा।

विज्ञापन

बांड खरीदने वालों को 8.50 प्रतिशत ब्याज सहित मूलधन वापस किया जाएगा। शासन के आदेश पर लखनऊ, गाजियाबाद के बाद स्थानीय नगर निगम ने भी म्यूनिसिपल बांड जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए स्वरूपनगर घंटाघर, बीएम मार्केट परेड सहित नगर निगम की सभी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
इसके लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है। निजी एजेंसी को भी लगाने की योजना है। इस बांड के जरिए सरकार की आमदनी में इजाफा होगा। बांड खरीदने वालों से आई रकम से व्यावसायिक निर्माण कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं से नगर निगम को आय होगी।

विज्ञापन

उसका 8.5 प्रतिशत ब्याज समेत मूलधन बांड खरीदने वालों को वापस किया जाएगा। बांड जारी करने के लिए नगर निगम पूरा खाका खींचकर शासन को प्रस्ताव भेजेगा। शासन तय करेगा कि बांड की कीमत कितनी होगी? इसे खरीदने के नियम क्या होंगे?
विज्ञापन

म्युनिसिपल बांड जारी करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। संपत्तियों सहित अन्य ब्योरा एकत्रित कर शासन को भेजा जाएगा बांड संबंधी सारे निर्णय शासन स्तर से ही होंगे। कोशिश की जा रही है कि मई, जून तक बांड जारी हो जाए।  -शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें