कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की एक अक्तूबर को स्थगित की गई बैठक सोमवार दोपहर 2 बजे से होगी। इसमें सर्वसम्मति से चुने गए छह कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही 15 सड़क, पार्क व चौराहों के नामकरण के होने वाले प्रस्तावों पर चर्चा होगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इस बार दो दिन तक सदन चलेगा जिसमें शहर की समस्याओं को लेकर बात होंगी। हर पार्षद को बोलने का मौका दिया जाएगा।