जम्मू तवी से टाटानगर जाने वाली 18310 मुरी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-4 में बुधवार को खराबी आ गई। इसकी वजह से यात्री गर्मी में बेचैन हो उठे। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ से शिकायत की। टूंडला जंक्शन ट्रेन के पहुंचने पर कोच को अलग कर इसमें सवार 53 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। दोपहर करीब 3:39 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची। यहां रेलवे कर्मियों ने दूसरा एसी कोच लगाया। इसके बाद करीब 4:58 बजे ट्रेन रवाना की गई।