फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नर्सिंगहोम में डिलीवरी के दौरान जच्चा की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Sun, 15 Mar 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर में रविवार को एक नर्सिंगहोम में डिलीवरी कराने पहुंची महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चा सुरक्षित है। परिजनों ने शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर परिजनों को शांत कराया। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव बरसौरा निवासी किसान सचिन के अनुसार उन्होंने पत्नी नेहा (26) की डिलीवरी कराने के लिए शनिवार सुबह कल्याणपुर पनकी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर बताते हुए तुरंत ऑपरेशन कर दिया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बेटा होने की जानकारी दी लेकिन पत्नी की हालत बिगड़ने की बात कहकर उसे हैलट रेफर कर दिया। हैलट में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजनों को समझाकर शांत कराया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें