फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुनाफे का झांसा देकर मां-बेटे से 14 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 11:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ थानाक्षेत्र के पोखरपुर ग्रीनलैंड कंपाउंड निवासी रूबीना शाहीना के मुताबिक उन्होंने और उनके बेटे अर्सलान अहमद ने यूएसए की दो फर्मों में निवेश किया। फिर उन्हें भारत की दो फर्मों में निवेश कर मुनाफे का झांसा दिया गया जिस पर 19 जुलाई 2025 को यूपीआई के जरिये छह हजार रुपये का निवेश किया गया। इसके बाद 22 जुलाई को 6,500 रुपये का लाभ मिलने पर उन्हें और अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया गया। धीरे-धीरे 14 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में ठगी का पता चला। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें