कानपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। साइकिल से कोचिंग जा रही युवती का बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती बदमाशों के पीछे भागी लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई। दूसरी तरफ जब वो वापस लौटी तो देखा कि उसकी साइकिल भी गायब है, जिसे वो छोड़कर बदमाशों के पीछे भागी थी।
मामला कल्याणपुर इलाके का है, जहां साइकिल से कोचिंग जा रही स्कूली छात्रा का बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। वह साइकिल छोड़कर शोर मचाते हुए युवकों के पीछे दौड़ी। युवकों के भागने पर छात्रा लौटी तो उसकी साइकिल भी गायब हो गई। छात्रा को बिलखता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस सिर्फ खानापूरी कर लौट आई।