कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस में नाबालिक को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किशोरी से लाखों रुपए और मंगलसूत्र ठग लिए। स्वजन ने जानकारी होने पर इलाके में रहने वाले अमन सोनकर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी ने किशोरी के सीने पर ब्लेड से गोदकर अपना नाम लिख दिया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।