फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बस्ती के एक युवक ने रावतपुर की किशोरी का शारीरिक शोषण किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रावतपुर गांव निवासी किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी की दोस्ती बस्ती जिले के छावनी सुनवर्षा गांव निवासी अखिलेश जायसवाल से हो गई।

विज्ञापन


अखिलेश ने किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए। फिर रावतपुर के एक होटल में उसका शारीरिक शोषण किया। शादी की बात पर आनाकानी करने पर किशोरी ने संबंध बनाने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें