बिधनू पुलिस ने 20 हजार के इनामिया दुष्कर्म के आरोपी शोभित को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मझावन चौकी क्षेत्र के एक गांव में 22 जुलाई को शोभित ने इलाके की किशोरी से दुष्कर्म किया था। चचेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ मिलकर किशोरी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो, आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इसी दौरान आरोपी के चचेरे भाई ने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग स्टे ले लिया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे टिकरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।