फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 10 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अगवा करने के बाद कई दिनों तक की थी दरिंदगी

Sat, 13 Jul 2024 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिधनू पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अक्तूबर 2013 में किसान की 15 वर्षीय बेटी को फतेहपुर खजुहा निवासी शिवसेवक उर्फ शिवा ने अगवा करने के बाद कई दिनों तक दुष्कर्म किया था। उस समय पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर आरोपी को जेल भेज दिया था। चार माह के अंदर जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। न्यायालय के कई समन के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय से वारंट जारी था। मुखबिर की सूचना से शनिवार तड़के दरोगा नितिन सिंह ने फतेहपुर के नंदापुर स्थित घर से शिवा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें