कोतवाली पुलिस ने चौक सराफा के पार्षद अभिषेक गुप्ता उर्फ मोनू के खिलाफ मंगलवार को मिनी गुंडा की कार्रवाई की है। उसके खिलाफ डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का आरोप है। उसकी चाची समेत तीन ने धमकाने और रंगदारी मांगने की एफआईआर कराई थी। पार्षद के साथ दो अन्य आरोपियों संजय यादव और सनी कश्यप पर भी मिनी गुंडा लगाया गया है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि अभिषेक गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर निगरानी बढ़ाने के लिए मिनी गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।