कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरसौल कस्बे के खजुरिया गांव के रहने वाले संतोष कुमार पासवान (65) पुत्र शंकरलाल ने घर के पीछे बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है और कार्रवाई जारी है।