मेट्रो ट्रेन में लगातार दूसरे रविवार को भी जबरदस्त भीड़ रही। भूमिगत सेक्शन में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। इनमें सपरिवार घूमने वालों की संख्या ज्यादा रही। लोगों ने ट्रेन के साथ ही भूमिगत स्टेशनों के सेल्फी प्वाइंटों में सेल्फी लीं। रील भी बनाईं। यूपीएमआरसी ने सुबह से रात तक 16 घंटे में 30,000 से ज्यादा लोगों के सफर करने का दावा किया है। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो कॉरिडोर-1 के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत सेक्शन का लोकार्पण किया था। इस सेक्शन में 31 मई को 26,000 और 1 जून को सर्वाधिक 33,000 लोगों ने सफर किया था।