फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, जमकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 08:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जाजमऊ थानाक्षेत्र के तिवारीपुर ताड़बगिया निवासी मो.हसनैन सिद्दीकी के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ ग्लास टफन का काम भी सीख रहा है। बीती शनिवार रात इंस्टाग्राम पर छतरपुर निवासी अभय कुशवाहा ने एक लड़की के बारे में पूछा। जिस पर उसने अपनी दोस्ती के बारे में बता दिया। इस पर अभय ने बताया कि उसकी दो साल पहले तक बातचीत होती थी। आरोप है कि बीती 13 सितंबर की शाम आरोपी अभय ने हसनैन को चकेरी के एयरफोर्स स्टेशन गेट पर बातचीत करने को बुलाया। जहां आरोपी अभय अपने एक दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मौजूद था। आरोपियों ने घेरकर बेल्ट और कड़े से जमकर पीटा। लोगों की भीड़ देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें