फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टेंपो की सर्विस कर नीचे से निकल रहे मैकेनिक को लोडर ने रौंदा, मौत

Fri, 19 Dec 2025 03:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कौशिक राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता थानाक्षेत्र में बाईपास पर स्थित दुकान के बाहर टेंपो की नीचे घुसकर सर्विस कर बाहर निकलते समय दूसरे लोडर ने मैकेनिक को रौंद दिया। हादसा देख वहां पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान दुकान में काम कर रहे कर्मचारी गंभीर हालत में उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जूही परमपुरवा के रहने वाले रामचंद्र के बेटे कौशिक राजपूत (35) नौबस्ता बाईपास में एक टेंपो, ऑटो के सर्विस सेंटर पर काम करता था। बड़े भाई विवेक ने बताया कि गुरुवार दोपहर कौशिक दुकान के बाहर टेंपो के नीचे घुसकर सर्विस कर रहा था। सर्विस खत्म करके वह टेंपो के नीचे से निकल रहा था इसी दौरान बगल से निकल रहे लोडर ने उसे पेट के ऊपर से रौंद दिया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी गाड़ी के चालक नहीं उसे अस्पताल पहुंचाया। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें