घंटाघर चौराहे पर बुधवार शाम भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। घंटाघर क्षेत्र में ई-रिक्शा, ऑटो और बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की समस्या पहले भी सामने आती रही है।