फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निर्माणाधीन मकान में तराई करते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 08 Feb 2026 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
करन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में निर्माणाधीन मकान में तराई करते समय राजमिस्त्री करन (53) की करंट से मौत हो गई। मध्यप्रदेश के सागर के थाना सनौदा के ग्राम चांदवर निवासी करन के परिवार में पत्नी विनीता व तीन बच्चे मनीषा, आशीष व सूरज हैं। परिजनों ने बताया कि वह परिवार समेत दो माह से मकड़ीखेड़ा में निर्माणाधीन मकान में रहकर काम कर रहे थे। शनिवार सुबह करन दीवार की तराई कर रहे थे तभी बिजली के तार से करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से व्यक्ति की मौत हुई है। किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें