फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ईंट से कूंचकर युवक की हत्या करने वाले को उम्रकैद, 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Thu, 20 Nov 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गाली-गलौज करने पर ईंट से कूंचकर युवक की हत्या करने वाले को अपर जिला जज 14 ने उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। चकेरी स्थित बांकेलालपुरम के मैदान में प्रतापगढ़ के ग्राम अजगरा पड़वासी निवासी सूरज शुक्ला और भदोही निवासी पुतान सिंह के बीच कहासुनी हो गई। पुतान के गालियां देने पर सूरज ने ईंट से कूंचकर पुतान की हत्या कर दी थी। घटनास्थल के पास रहने वाले कोयलानगर निवासी देशचंद्र ने सूरज को पुतान को मारते देखा था। देशचंद्र ने 30 अक्तूबर 2016 को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियोजन की ओर से नौ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने सूरज को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें