फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 15 Oct 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी कार से हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट में सर्किट हाउस के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार सवार ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार दीवार से जा टकराई। घटना के बाद चालक समेत उसमें बैठे लोग कार छोड़कर मौके से भाग निकले। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार कार सवार जाजमऊ से सर्किट हाउस की तरफ सुबह जा रहे थे। कार में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। उसमें तीन अन्य लोग भी सवार थे। सर्किट हाउस के पास कार अनियंत्रित हो गई। एक युवक को उड़ाते हुए दीवार से टकरा गई। मृतक के पास से एक फल की टोकरी मिली है। इससे माना जा रहा है कि वह फल बेचता था। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। नंबर के आधार पर कार सवारों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें