कल्याणपुर के गड़रियनपुरवा गांव निवासी सुशील राजपूत (36) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सावित्री और दो बेटे युवराज और प्रशांत है। पिता गौरीशंकर ने बताया कि मंगलवार रात बेटे का बहू से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बहू जब उसे बुलाने गई तो उसका शव फंदे से लटका मिला। वह बेटे को फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है।