प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ कल्लू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रायपुरवा थाना क्षेत्र के स्केरा स्टेट में एक सप्ताह से मानसिक तनाव में चल रहे प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ कल्लू (27) ने रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल में सिम डालकर करीब आधे घंटे तक किसी से बातचीत की। फिर सिम मोबाइल से निकाल कर रख दी। कुछ देर बाद मां माया देवी खाना देने पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका पाया। प्रदीप पेंटर था। पिता शीतला प्रसाद की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां और दो शादीशुदा बहनें आरती और ज्योति हैं। चचेरे भाई रंजीत के मुताबिक प्रदीप एक सप्ताह से मानसिक तनाव में था। परिवार के लोगों ने कई बार परेशानी की वजह पूछी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रायपुरवा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से मिले सिम को जब्तकर खुदकुशी का कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है।