पिल्ले को हंसिया से काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से बांदा के अमराहट गांव का रहने वाला है। वर्तमान में गुजैनी आई-ब्लॉक में किराये पर रह रहा है। उम्मीद एक किरण के मयंक त्रिपाठी ने गोविंदनगर थाने में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के साथ वायरल होने के लिए उसने नाटक किया था। पिल्ला पूरी तरह सुरक्षित है।