फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाबालिग को होटल बुलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Thu, 19 Nov 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने नाबालिग को होटल बुलाकर दुष्कर्म करने वाले के मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कैंट की रहने वाली नाबालिग के परिजन ने 14 अक्तूबर को कैंट थाने में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि हरबंस मोहाल थानाक्षेत्र के भूसाटोली निवासी रवि वर्मा नाबालिग को होटल ले गया। वहां अपने जीजा रौनक वर्मा के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंगला नंबर 47 के पास से रौनक वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। साले रवि वर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें