फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मॉल कर्मी को हेलमेट और लात- घूंसों से पीटा, गंभीर रूप से घायल

Sat, 31 Jan 2026 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसामऊ थाना क्षेत्र में जरीब चौकी चौराहे के पास शुक्रवार रात एक मॉल के बाहर पुराने मॉल कर्मी पर नए कर्मी ने हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कल्याणपुर के देवकी सहाय नगर निवासी आर्यन कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह जरीब चौकी चौराहे के पास स्थित मॉल में बीते दो वर्षों से काम कर रहे हैंं। उन्होंने मॉल में हाल में आए नए कर्मचारी से सीनियर के नाते कुछ काम कहा था। रात 11 बजे छुट्टी होने पर वह जब मॉल के बाहर निकले तो नए कर्मी ने लात घूंसों से पीट दिया। सिर पर हेलमेट से वार कर घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह के अनुसार मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें