फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारोबारी से 6.5 लाख का मखाना हड़पा, व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Aug 2026 10:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शारदानगर निवासी मखाना कारोबारी ने इन्दौर के व्यापारी के खिलाफ 6.5 लाख रुपये कीमत का करीब 50 क्विंटल मखाना हड़पने का आरोप लगाया है। कारोबारी रचित सिंह ने पुलिस को बताया कि इंदौर के सुपर सिटी महू निवासी अमित वर्मा ने उन्हें 50 क्विंटल मखाने का ऑर्डर दिया था। उन्होंने मखाने से भरे 500 बैग भेज दिए जो कि उसे मिल भी गए। इसके बाद उसने ऑर्डर निरस्त कर दिया। दबाव बनाने पर उसने 6.5 लाख रुपये की चेक दी जो बाउंस हो गई। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें