महाराजपुर थानाक्षेत्र में भागवत कथा में तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को धीमी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सुवंसीखेड़ा में भागवत कथा का कई दिनों से आयोजन चल रहा है। सोनू ने बताया कि पड़ोसी रामसनेही के घर पर भागवत कथा चल रही है। लाउडस्पीकर की आवाज से छोटे बच्चों को दिक्कत हो रही थी। विरोध करने पर रामसनेही ने अपने बेटों धर्मेंद्र, हरदेश और गोविंद के साथ मिलकर मारपीट की और पथराव कर दिया जिसमें सोनू की बहन और चाचा संतोष घायल हो गए है। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।