फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिठूर-उन्नाव को जोड़ेगा प्रदेश का सबसे लंबा पुल, रिंग रोड के तहत पैकेज -2 में गंगा नदी पर होगा निर्माण

Mon, 27 Feb 2023 10:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रिंग रोड को नगर में बिठूर से उन्नाव जिले को जोड़ने के लिए 3.4 किलोमीटर लंबा पुुल बनेगा। यह प्रदेश में नदी में बना सबसे लंबा पुल होगा। इस पुल सहित मंधना से उन्नाव जिले में आटा तक रिंग रोड निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी होने वाले हैं। एनएचएआई शहर के चारों तरफ कानपुर नगर, देहात और उन्नाव जिले में 93 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाएगा। चार हिस्सों (पैकेज) में बनने वाले रिंग रोड के तीन हिस्से (पैकेज-1,3,4) के टेंडर जारी हो गए हैं।

विज्ञापन


पैकेज - 2 के टेंडर जारी होने वाले हैं। इस पैकेज के तहत मंधना से उन्नाव जिले में आटा तक रिंग रोड के हिस्से का निर्माण होना है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) इस पैकेज के तहत नगर में बिठूर से उन्नाव जिले को जोड़ने के लिए गंगा नदी और उसके आसपास के डूब क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का सबसे लंबा पुल 3.4 किलोमीटर बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


अभी तक चहलारी घाट पुल है सबसे लंबा
फिलहाल प्रदेश में सड़क मार्ग में नदी पर बना चहलारी घाट पुल सबसे लंबा है। यह 3.260 किलोमीटर लंबा है, जो बहराइच को सीतापुर से जोड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें