जानकारी देते उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
कानपुर में शासन के निर्देश पर मोतीझील लॉन में 11 से 20 अक्टूबर तक स्थानीय उत्पादों की मेला लगाया जाएगा। इसमें चमड़ा, होजरी, रेडीमेड ,कालीन, खिलौने और सजावटी सामान, श्री अन्न समेत 50 स्टॉल होंगे। चमड़ा के 10 से 15 स्टॉल होंगे, जिसमें विदेश जाने वाले चमड़े के जूते, स्पोर्ट्स शूज, पर्स, बेल्ट, जैकेट आदि की बिक्री की जाएगी।