सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर बिनगवां हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शराब सेल्समैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव के शुक्लागंज निवासी छेदीलाल निषाद का बेटा मुकेश (25) सेन पूरबपारा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन था। सोमवार दोपहर वह बाइक से शुक्लागंज घर जा रहा था। हाईवे पर बिनगवां गांव के पास अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से मौत हो गई। सेनपश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।