फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : कैलाश मंदिर पर गिरी बिजली से गुंबद क्षतिग्रस्त, भक्त बोले- लगा कहीं बम फट गया

Fri, 12 Jul 2024 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवाला स्थित कैलाश मंदिर पर बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। आसपास के घरों के पंखे, टीवी और इनवर्टर फुंक गए। 
विज्ञापन
कैलाश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के प्राचीन मंदिरों में से एक शिवाला स्थित कैलाश मंदिर पर गुरुवार सुबह हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी। इससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के टीवी, पंखे और इनवर्टर तक जल गए। जिस समय कैलाश मंदिर में बिजली गिरी, उस समय कई भक्त मंदिर में पूजा कर रहे थे।

विज्ञापन


भक्तों ने बताया कि ऐसे लगा कि जैसे कहीं पर बम का धमाका हुआ हो। स्थानीय निवासी श्रेष्ठ तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने के बाद गर्भ गृह में भगवान शिव की पूजा रहे भक्त दहशत में बाहर की ओर भागे। एक महिला भक्त रोने लगी। शिवाला में रहने वाले विजय त्रिवेदी ने बताया कि सुबह 5 बजे मंगला आरती होती है। सुबह 6:10 बजे बिजली गिरी। इसके बाद मंदिर में रखी लोहे की अलमारियों में भी करंट आ गया। हालांकि, किसी भी भक्त को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

संतोष पाठक ने बताया कि मंदिर का निर्माण सन 1869 में हुआ था। अष्ट धातुओं के बने गुंबद की कीमत करोड़ों में है, ऐसे में एक गुंबद के क्षतिग्रस्त होने कारण काफी नुकसान हुआ है। विनीत सिंह ने बताया कि घर के दो पंखे बिजली गिरने से जल गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें