नजीराबाद थाना क्षेत्र के नारायनपुरवा में शनिवार को परिजनों के साथ प्लॉट पर गए आर्मी के जवान के घर के ताले तोड़कर चोरों ने 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। लक्ष्मीरतन काॅलोनी निवासी विजयपाल ने पुलिस को बताया कि वह अवकाश लेकर अपने प्लॉट का कार्य कराने नौ फरवरी को आए थे। 28 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे घर से नारामऊ स्थित प्लॉट पर परिवार के साथ गए थे। एक मार्च की सुबह आठ बजे मोहल्ले वालों ने फोन पर घर में चोरी की जानकारी दी। चोरों ने अलमारी के लॉकर से पत्नी के जेवर गले का हार, दो जोड़ी झाले, कान की बाली, बेटी की दो जोड़ी सुई तागा, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चांदी की हाफपेटी, आठ जोड़ी पायल, मांगबेदी, सोने की चेन, हजारों रुपये नकद और गहने मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कैमरे खंगाले जा रहे हैं।