महाराजपुर थाना क्षेत्र के सराय तिलशहरी खुर्द गांव में रविवार देर रात मजदूर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सराय तिलशहरी खुर्द निवासी रामसेवक (42) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी किरण, बेटे हर्षित और अर्पित व बेटी छवि हैं। रविवार देर रात उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उन्हें इस कदम के पीछे की वजह नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।